राजस्थान : दुष्कर्म मामले में बंद हुआ कैदी कोविड सेंटर से खिड़की तोड़कर फरार

By: Ankur Mon, 09 Nov 2020 6:03:35

राजस्थान : दुष्कर्म मामले में बंद हुआ कैदी कोविड सेंटर से खिड़की तोड़कर फरार

राजस्थान के अजमेर में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक अपराधी को कोविड सेंटर में रखा गया था और वह खिड़की तोड़कर फरार हो गया। फरार आरोपी नाबालिग का अपहरण कर दुराचार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी अजमेर के कायड़ स्थित कोविड सेंटर की खिड़की तोड़कर सोमवार को फरार हो गया। अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविन्द सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राममालिया (भिनाय) के पास रहने वाला आरोपी सांवरलाल भील (23) कोविड सेंटर कायड़ में न्यायिक अभिरक्षा में था, जो सोमवार सुबह खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

10 दिन पहले ही किया गिरफ्तार

आरोपी सांवरलाल को करीब 10 दिन पहले ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ 7 नवम्बर 2019 को नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री को आरोपी अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नाबालिग पुत्री को बरामद कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के करीब एक साल बाद 10 दिन पहले ही आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने भिनाय से गिरफ्तार किया था। आरोपी को उपचार के लिए कोविड सेन्टर कायड़ में रखा गया था।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : बाइक सवार बदमाश आए और सरेराह युवक को गोली मारकर भागे

# कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : पुलिस की पकड़ में आया बिहार का फर्जी परीक्षार्थी, इस वजह से किया तीन दिन बाद खुलासा

# राजस्थान : दिनदहाड़े महिला से लूटपाट का मामला, चाकू से तोड़कर ले गया गले में पहनी कंठी

# राजस्थान : दिल्ली की युवती के साथ एक वर्ष से हो रहा था दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

# राजस्थान : युवक ने की थी आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में हुई मौत, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com